पहाड़ो के बीच के जगहों को दर्रा कहा जाता है या ये कह सकते हैं पहाड़ो और पर्वतो के मध्य पाए जाने वाले आवागमन के प्राकृतिक मार्गों को दर्रा कहा जाता है। ये वो प्राकृतिक मार्ग हैं जिनसे होकर पहाड़ो को पार किया जाता है। ये दर्रा भारत के 7 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश स्थित है। इस आर्टिकल में भारत के प्रमुख दर्रे का उल्लेख का वर्णन किया गया है।
Contents
भारत के प्रमुख दर्रेजम्मू कश्मीर में मुख्य पांच दर्रा (Pass) है :-हिमाचल प्रदेश में तीन मुख्य दर्रा (Pass) है :-उत्तराखण्ड में तीन दर्रा (Pass) है :-सिक्किम में दो प्रमुख दर्रा (Pass) है :-अरुणाचल प्रदेश के मुख्य तीन दर्रे (Pass) है :-मणिपुर के दर्रा (Pass) :-केरल के प्रमुख दर्रा (Pass) :-महाराष्ट्र के मुख्य दर्रा (Pass) :-
भारत के प्रमुख दर्रे
भारत में पाए जाने वाले दर्रे (Pass) को दो भागो में बांटे जाते हैं:-
- हिमालय के पर्वतीय राज्यों में पाए जाने वाले
- केंद्र शासित प्रदेश – जम्मू कश्मीर
- राज्य – हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर।
- प्रायद्वीपीय भारत के राज्यों में पाए जाने वाले दर्रे
- राज्य – महाराष्ट्र, केरल।
जम्मू कश्मीर में मुख्य पांच दर्रा (Pass) है :-
- काराकोरम दर्रा
- भारत के सबसे ऊँचा दर्रा है।
- समुद्र तल से ऊँचाई 5654 मीo है।
- काराकोरम पर्वत श्रेणी में आता है।
- यह पाक के कब्जे वाले कश्मीर और चीन को जोड़ता है।
- जोजिला दर्रा
- इसकी समुद्र तल से ऊँचाई 3528 मीo है।
- कश्मीर घाटी को लेह से जोड़ते है।
- जास्कर पर्वत श्रेणी में आता है।
- पीरपंजाल दर्रा
- इसकी समुद्र तल से ऊँचाई 3490 मीo है।
- पीरपंजाल पर्वत श्रेणी में आता है।
- पुलगाँव से कोठी तक जाने का रास्ता इसी पर है।
- बनिहाल दर्रा
- इसकी समुद्र तल से ऊंचाई 2832 मीo है।
- पीरपंजाल पर्वत श्रेणी में आता है।
- यह जम्मू और श्रीनगर से जोड़ता है।
- जवाहर सुरंग इसी दर्रा में बनी है।
- जम्मु से श्रीनगर जाने वाले NH-1A है।
- बुर्जिला दर्रा
- इसकी समुद्र ताल से ऊँचाई 4100 मीo है।
- श्रीनगर को गिलगित से जोड़ता है।
हिमाचल प्रदेश में तीन मुख्य दर्रा (Pass) है :-
- बारालाच दर्रा (बरलाचा ला दर्रा)
- इसकी समुद्र तल से ऊँचाई 4843 मीo है।
- जासकर पर्वत श्रेणी में आता है।
- मंडी और लेह को जोड़ता है।
- शिपकिला दर्रा (शिपकी ला या शिपकी दर्रा)
- इसकी समुद्र तल से ऊँचाई 4300 मीo है।
- जासकर पर्वत श्रेणी में आता है।
- शिमला को तिब्बत से जोड़ता है।
- सतलुज नदी भारत में इसी के पास से प्रवेश करती है।
- रोहतांग दर्रा
- हिमाचल की पीरपंजाल में स्थित है।
- इसकी समुद्र तल से ऊँचाई 4620 मीo है।
- ये मनाली और लेह को जोड़ता है।
उत्तराखण्ड में तीन दर्रा (Pass) है :-
- लिपुलेख दर्रा
- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद में 5334 मीo पर स्थित है।
- ये पिथौरागढ़ को तिब्बत के तकलाकोट से जोड़ता है।
- यह दर्रा कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए विशेष महत्व रखता है। यह दर्रा भारत से
- कैलाश पर्वत व मानसरोवर जाने वाले यात्रियों के लिए विशेष रूप से इस्तेमाल किया जाता है।
- माना दर्रा (माणा दर्रा)
- उत्तराखंड के अंतिम गाँव माना (माणा) में स्थित ये दर्रा 5545 मीo की ऊंचाई पर स्थित है।
- उत्तराखंड के माना (माणा) गांव को तिब्बत से जोड़ता है।
- नीति दर्रा
- ये दर्रा 5068 मीo की ऊँचाई पर उत्तराखंड के हिमालय श्रेणियों में स्थित है।
- ये उत्तराखंड को तिब्बत से जोड़ता है।
सिक्किम में दो प्रमुख दर्रा (Pass) है :-
- नाथू ला (दर्रा)
- ये दर्रा सिक्किम राज्य के डोगेक्या श्रेणी में 4310 मीo की ऊँचाई पर स्थित है।
- ये दर्रा सिक्किम को चुम्भी घाटी से जोड़ता है।
- भारत-चीन के सीमा पर होने के कारण इसका सामरिक महत्व अधिक है।
- 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद इसे बंद कर दिया गया था। वर्ष 2006 में इसे व्यापार के लिए पुनः खोल दिया गया।
- भारत-चीन व्यापार का कुल 80% व्यापार इसी दर्रे से किया जाता है।
- जेलेप दर्रा
- ये सिक्किम और भूटान को आपस में जोड़ता है।
- इसकी समुद्र तल से ऊँचाई 4270 मीo है।
- इसका निर्माण तीस्ता नदी द्वारा किया गया है।
अरुणाचल प्रदेश के मुख्य तीन दर्रे (Pass) है :-
- बोमडिला दर्रा
- इसकी समुद्र तल से ऊँचाई 2217 मीo है।
- अरुणाचल प्रदेश के तवांग को तिब्बत से जोड़ता है।
- तवांग में एक प्रसिद्ध बौद्ध मठ स्थित है।
- यांग्यप दर्रा
- यह दर्रा भारत की सीमा पर स्थित है।
- ब्रह्मपुत्र नदी भारत में इसी के पास से प्रवेश करती है।
- दिफू दर्रा
- अरुणाचल प्रदेश व म्यांमार के बॉर्डर पर स्थित है।
मणिपुर के दर्रा (Pass) :-
- तुजू दर्रा
- इम्फाल को म्यांमार से जोड़ता है।
केरल के प्रमुख दर्रा (Pass) :-
- पालघाट दर्रा
- इसकी समुद्र तल से ऊँचाई 300 मीo है।
- कोझिकोट (केरल) व कोयंबटूर (तमिलनाडु) को आपस में जोड़ता है।
- अन्नामलाई और नीलगिरि पहाड़ियों के बीच में है।
- शेनकोट्टा
- ये इलाइची पहाड़ियों (कार्डेमम या कार्दामोम हिल्स) में 210 मीo की ऊंचाई पर स्थित है।
- तिरुवनंतपुरम (केरल) और मदुरै (तमिलनाडु) को आपस में जोड़ता है।
महाराष्ट्र के मुख्य दर्रा (Pass) :-
- थालघाट दर्रा
- मुंबई एवं नासिक को जोड़ता है।
- भोर घाट दर्रा
- ये समुद्र तल से 548 मीo की ऊंचाई पर स्थित है।
- ये मुंबई को पुणे तथा चेन्नई से जोड़ता है।
- NH-48 मुंबई-चेन्नई इसी दर्रे से होकर जाता है।