By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Times DarpanTimes DarpanTimes Darpan
  • Home
  • Politics
  • Constitution
  • National
  • Bookmarks
  • Stories
Times DarpanTimes Darpan
  • Home
  • Politics
  • Constitution
  • National
  • Bookmarks
  • Stories
Search
  • Home
  • Politics
  • Constitution
  • National
  • Bookmarks
  • Stories
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Times Darpan Academy. All Rights Reserved.

गर्भ में बच्चे का विकास कैसे होता है?

Times Darpan
Last updated: 2020-11-16 14:18
By Times Darpan 586 Views
Share
4 Min Read
गर्भ में बच्चे का विकास कैसे होता है?

गर्भ में बच्चे का विकास कैसे होता है ये जानने के लिए हर माता -पिता इच्छुक होते है। आइए जानते है 9 महीने के इस समय में बच्चा किस तरह आकार लेता है और किस प्रक्रिया से गुजरकर एक पूर्ण शिशु के रुप में जन्म लेता है। ऐसे में आज आपको बताते हैं कि माँ के गर्भ में बच्चे का विकास कैसे होता है और 1 से 9 महीने तक उसमें कौनसे मुख्य बदलाव होते जाते हैं।

गर्भ में बच्चे का विकास कैसे होता है?

पहले महीने में विकास

  • गर्भाशय में एमनियोटिक थैली में शुरुआती 3 महीनों में प्लेसेंटा बनता है जिसके माध्यम से पोषण बच्चे तक पहुँचता है और उसके अपशिष्ट को भी बाहर निकाला जाता है।
  • चेहरा बनने की शुरुआत हो जाती है जिसमें सबसे पहले आँखें बनती हैं।
  • इस महीने में ब्लड सेल्स बनना और ब्लड सर्कुलेशन होना शुरू हो जाता है।

दूसरे महीने में विकास

  • इस महीने में चेहरे के विकास के साथ कान भी बनने लगते हैं।
  • हाथ-पैरों की उँगलियाँ और तंत्रिका तंत्र इसी महीने में विकसित होते है।

तीसरे महीने में विकास

  • इस महीने में कान का बाहरी हिस्सा और हाथ-पैरों के नाख़ून विकसित हो जाते हैं।
  • बच्चे के प्रजनन अंग विकसित होते हैं और मूत्र तंत्र और परिसंचरण तंत्र काम करने लगता है।
  • इस महीने के अंत तक बच्चे का सबसे महत्वपूर्ण विकास हो जाता है।

चौथे महीने में विकास

  • इस महीने में बच्चे का तंत्रिका तंत्र काम करना शुरू कर देता है और
  • प्रजनन अंग भी पूरी तरह विकसित हो जाते हैं।
  • बच्चे की उँगलियाँ भी पूरी तरह विकसित हो जाती हैं और हड्डियां मजबूत होने लगती हैं।

पाँचवें महीने में विकास

  • इस महीने में बच्चे के कंधे, पीठ और माथे पर पतले और कोमल बाल आने लगते हैं जो उसकी सुरक्षा करते हैं।
  • इस महीने में बच्चे की मसल्स विकसित हो जाती हैं और
  • इसी महीने में बच्चे की हलचल का अहसास माँ को होने लगता है।

यह भी पढ़ें: किशोरावस्था में शारीरिक परिवर्तन

छठे महीने में विकास

  • इस महीने में बच्चे की त्वचा का रंग लाल हो जाता है।
  • आँखें खुलने लगती है और इस महीने में कोई आवाज़ सुनकर बच्चा हलचल भी करता है।
  • बच्चे को हिचकी भी आ सकती है।
  • इस महीने के अंत तक बच्चे का वजन लगभग 1 किलो हो जाता है।

सातवें महीने में विकास

  • इस महीने में बच्चे की सुनने की क्षमता विकसित हो जाती है और वो आवाज़ के प्रति प्रतिक्रिया करने लगता है।
  • बच्चा इस महीने में करवट भी लेने लगता है।
  • बच्चे का वजन 1 से 2 किलो तक हो जाता है।

आठवें महीने में विकास

  • इस महीने में बच्चे के शरीर में वसा जमा करने के लिए जगह बनती है इसलिए माँ को ऐसा अनुभव होता है जैसे बच्चा लात मार रहा हो।
  • बच्चा देखने और सुनने में सक्षम हो जाता है और उसका दिमाग भी तेजी से विकसित होता है।

नवें महीने में विकास

  • इस महीने में बच्चे का वजन लगभग 3.2 किलोग्राम तक हो जाता है और वो पेल्विस में आ जाता है।
  • उसका सिर बर्थ कैनाल की ओर घूम जाता है।

इस तरह माँ के गर्भ में 9 महीने सुरक्षित रुप से विकसित होकर शिशु जन्म लेता है।

Related post:

  • जीवन चक्र के लिए पोषण का उपयोग व प्रकार
  • पशुओं में प्रजनन के साधन
  • जीव की उत्पत्ति पुन: कैसे होती है?


  • हमसे जुड़ें – हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें !
  • हमारा फेसबुक ग्रुप जॉइन करें   – अभी ग्रुप जॉइन करें !
TAGGED:Biology
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article data science What is data science?
Next Article डिजिटल इंडिया डिजिटल इंडिया के प्रमुख उद्देश्य व योजनायें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Article

Metamorphism
मेढक का जीवन चक्र और उससे संबंधित पूछे जाने वाली प्रश्न
MISC Tutorials
Tick life cycle
टिक का लाइफ चक्र तथा उससे सम्बंधित पूछें जाने वाले प्रश्न
MISC Tutorials Science and Tech
टोक्सोप्लाज्मा गोंडी जीवन चक्र तथा उससे सम्बंधित पूछें जाने वाले 3 प्रश्न
Science and Tech
photo-1546548970-71785318a17b
Vitamin C की कमी के 5 चेतावनी संकेत
MISC Tutorials
Population Ecology
Population क्या होता है? इसके संबंधित विषयों की चर्चा
Eco System
Times Darpan

Times Darpan website offers a comprehensive range of web tutorials, academic tutorials, app tutorials, and much more to help you stay ahead in the digital world.

  • contact@edu.janbal.org

Introduction

  • About Us
  • Terms of use
  • Advertise with us
  • Privacy policy
  • My Bookmarks

Useful Collections

  • NCERT Books
  • Full Tutorials

Always Stay Up to Date

Join us today and take your skills to the next level!
Join Whatsapp Channel
© 2024 edu.janbal.org All Rights Reserved.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?