Q681. नियाग्रा जलप्रपात किन दो देशों की विभाजित करता है?
Answer– संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा को
Q682. त्रिनिदाद और टोबेगी की राजधानी है?
Answer– पोर्ट ऑफ स्पेन
Q683. जिस दिन सूर्य पृथ्वी के निकटतम होता है उस दिन पृथ्वी की स्थिति को कहा जाता है?
Answer– उपसौर (Perihelion)
Q684. ‘काराकोरम उच्च मार्ग’ किन दो देशों को जोड़ता है?
Answer– पाकिस्तान और चीन को
Q685. तीस्ता नदी के जल बटवारे का विवाद किन दो देशों के बीच है?
Answer– भारत और बांग्लादेश के बीच
Q686. विक्टोरिया झील किन अफ्रीकी देशों के मध्य है?
Answer– तंजानिया, कीनिया और जायरे में मध्य
Q687. किन द्वीप को ‘प्रशान्त महासागर का चौराहा’ उपनाम से जाना जाता है?
Answer– हवाई द्वीप को
Q688. विश्व की सर्वाधिक ऊँची सड़क लेह-मनाली मार्ग किस दर्रे से होकर गुजरती है?
Answer– रोहतांग दर्रे से होकर
Q689. विश्व के सबसे ऊँचे पर्वतों का निर्माण किस हलचल के दौरान हुआ है –
Answer – अल्पाइन हलचल
Q690. पनियान व इरूला जनजातियाँ किस राज्य में निवास करती है?
Answer– केरल
Q691. लघु ज्वार के समय सूर्य, चन्द्रमा और पृथ्वी की स्थिति होती है?
Answer– समकोणिक (Quadrature)
Q692. “Mother Of Pearl Clouds” किस मण्डल में पाए जाते हैं?
Answer– ओजोनमण्डल में
Q693. कनाडा का सडबरी (Sudbery) क्षेत्र किस खनिज के लिए विश्वविख्यात है?
Answer– निकेल
Q694. पाँच सागरों की भूमि (Land Of Five Seas) से किसे सम्बोधित किया जाता है?
Answer– दक्षिण पश्चिम एशिया
Q695. भारत के झारखण्ड राज्य में कौनसी जनजातियों का बाहुल्य है?
Answer– संथाल जनजाति
Q696. उकाई परियोजना किस नदी पर स्थित है?
Answer– ताप्ती नदी पर गुजरात में
Q697. कर्नाटक में कहवा की खेती के लिए उपयोगी मानसून से पहले की बौछारों को क्या कहा जाता है?
Answer– नेरी ब्लॉसम
Q698. भारत में तीन सबसे बड़े गन्ना उत्पादक राज्य क्रमश: कौन-कौन से है?
Answer– उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक
Q699. गंगा के मैदान में मृदा की उर्वरता के बने रहने का मुख्य कारण क्या है?
Answer– वार्षिक बाढ़ एवं नवीन जलोढ़ मृदा का जमाव
Q700. हिमनदों द्वारा जमा किए गए अवसाद जब गोलाकार पहाडि़यों का रूप धारण कर लेते हैं तो उसे क्या कहा जाता है?
Answer– ड्रमलिन