Q821. इंदिरा गांधी नहर परियोजना जो पूर्व में राजस्थान नहर परियोजना के नाम से जानी जाती थी, यह नहर पंजाब में सतलज एवं व्यास नदियों के संगम पर स्थित किस बाँध से निकाली गई है?
Answer– हरिके बाँध
Q822. सलाल परियोजना जम्मू-कश्मीर राज्य की जलविद्युत परियोजना है, यह किस नदी पर बनी है?
Answer– चिनाब नदी
Q823. महानदी, गोदावरी, कृष्णा और कावेरी बंगाल की खाड़ी में गिरती है, नर्मदा और ताप्ती पूर्व से पश्चिम की ओर बहती हुई किसमें गिरती है?
Answer– खम्बात की खाड़ी (अरब सागर)
Q824. भारत और श्रीलंका के बीच विभाजित समुद्री क्षेत्र कहलाता है?
Answer– मन्नार की खाड़ी और पाक जलडमरूमध्य
Q825. हिमालय में गंगा के दो मुख्य उद्गम है?
Answer– भागीरथी और अलकनंदा,(भागीरथी गंगोत्री हिमनद के गोमुख स्थान से निकलती है और अलकनंदा हिमनद से निकलती है)
Q826. पृथ्वी का एक उपग्रह चन्द्रमा है, शनि के 22 उपग्रह हैं, बुध और शुक्र के कितने उपग्रह है?
Answer– कोई उपग्रह नहीं है।
Q827. शुक्र अन्य ग्रहों से अधिक चमकीला है। बुध सबसे छोटा ग्रह है। मंगल ग्रह को लाल ग्रह के नाम से जाना जाता है। सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है?
Answer– बृहस्पति
Q828. सौर स्थिरांक से हमारा अभिप्राय सौर ऊर्जा की उस मात्रा से है, जो कि पृथ्वी का कोई भाग, सूर्य की किरणों से समकोण बनाने पर प्रति इकाई क्षेत्रफल प्रति मिनट प्राप्त करता है। इसका मान है?
Answer– 2 ग्राम कैलोरी प्रतिवर्ग सेंटीमीटर प्रति मिनट
Q829. वायु दाब और तापमान का परस्पर उल्टा सम्बन्ध होता है। परन्तु ऊँचाई के साथ तापमान में गिरावट एवं/बल्कि वायुदाब में ……. होती है?
Answer– गिरावट
Q830. कौनसा चैनल अण्डमान द्वीप समूह को निकोबार द्वीप समूह से अलग करता है?
Answer– दस डिग्री चैनल Geography Objective Questions And Answers
Q831. एओ किस राज्य की जनजाति है?
Answer– नागालैण्ड की
Q832. एसबेस्टॉस एक न जलने वाला रेशेदार तत्व है। जिसका प्रयोग इमारत निर्माण या चादरें बनाने के लिए किया जाता है। भारत में इसके निपेक्ष कहाँ पाए जाते हैं?
Answer– आन्ध्रप्रदेश तथा झारखण्ड में
Q833. पंजाब की प्रसिद्ध पाँच नदियाँ- सतलज, व्यास, रावी, चिनाब तथा झेलम का सम्मिलित जल जल मिठान-कोट के थोड़ा-सा ऊपर किस नदी में मिल जाता है?
Answer– सिन्धु नदी में
Q834. वूलर झील भूगर्भीय क्रिया के कारण बनी है। यह भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी वाली प्राकृतिक झील है, यह किस प्रदेश में स्थित है?
Answer– जम्मू तथा कश्मीर
Q835. जनसंख्या के आकार में भारत संसार में चीन के बाद दूसरे स्थान पर हैं। भारत में संसार के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत भाग हैं, जिसमें संसार की कुल जनसंख्या का 16.7 प्रतिशत भाग रहता है। अनुमानों के अनुसार कब तक जनसंख्या के सम्बन्ध में भारत चीन से आगे बढ़ जाएगा?
Answer– 2045 ई. तक Geography Objective Questions And Answers
Q836. पृथ्वी के समान चन्द्रमा की परिक्रमण पथ भी दीर्घवृत्ताकार है। चन्द्रमा के पृथ्वी से निकटतम होने की स्थिति को उपभू (Perigee) कहा जाता है। दूरतम होने की स्थिति को क्या कहा जाता है?
Answer– अपभू (Apogee)
Q837. पवन सर्दव उच्च दाब क्षेत्रों से निम्न दाब क्षेत्रों की ओर चलती है। दाब प्रवणता की दिशा पवनों की दिशा तथा उनकी तीव्रता उनके …… को निर्धारित करती है?
Answer– वेग
Q838. विषुवतरेखीय निम्न वायुदाब पेटी से तापन वायु को गर्म हो जाने पर ऊपर उठने के लिए विवश करता है जिससे यहां निम्न वायुदाब की उत्पत्ति होती है। 50उत्तरी और दक्षिणी अक्षांशों के मध्य स्थित इस न्यून वायुदाब क्षेत्र को किस नाम से जाना जाता है?
Answer– डोलडम
Q839. विश्व में जनसंख्या का औसत घनत्व हैं?
Answer– लगभग 36 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी
Q840. ब्रह्मपुत्र को तिब्बत में सांगपो कहा जाता है। पूर्वी भाग (अरूणाचल प्रदेश में दिहांग कहा जाता है। बांग्लादेश में दक्षिण दिशा में बहती हुई ब्रह्मपुत्र पश्चिम से आने वाली गंगा में मिल जाती है। बांग्लादेश में इस संयुक्त नदी को क्या कहा जाता है?
Answer– पद्मा