Q841. देश में 2001 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या का औसत घनत्व 324 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है। देश में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व (9294) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में तथा राज्यों में सबसे अधिक घनत्व (904) पं. बंगाल में हैं। सबसे कम घनत्व किस राज्य में है?
Answer– अरूणाचल प्रदेश (13) Geography Objective Questions And Answers
Q842. संसार की दूसरी सबसे ऊँची पर्वत चोटी K2या गॉडविन आस्टिन (8610 मीटर) भारत की सबसे ऊँची पर्वत चोटी है। यह किस श्रेणी में स्थित है?
Answer– काराकोरम
Q843. लौटते मानसून से कारोमण्डल तट या तमिलनाडु में वर्षा होने का मुख्य कारण हैं?
Answer– स्थानीय उच्चावच
Q844. हिमालयीय सीमा क्षेत्र एवं पूर्वोत्तर भारत में मंगोलॉयड प्रजाति के लोग निवास करते हैं। नीग्रिटो प्रजातियों का निवास स्थान है?
Answer– अण्डमान एवं निकोबार द्वीप समूह
Q845. मवेशियों की संख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में प्रथम स्थान है। बकरियों की संख्या सबसे अधिक किस देश में है?
Answer– भारत में
Q846. किस ज्वालामुखी को ‘भूमध्यसागर का प्रकाश स्तम्भ’ (Light House Of Mediterranean) कहा जाता है?
Answer– स्ट्राम्बोली ज्वालामुखी को
Q847. हम्बोल्ट धारा (Humbolrt Current) किस तट के नजदीक से बहती है?
Answer– दक्षिणी अमेरिका के पश्चिमी तट के पास से
Q848. भारत में आने वाली हिमालय की सबसे ऊॅंची चोटी हैं?
Answer– K-2 गाडविन आस्टिन
Q849. पश्चिमी घाट और पूर्वी घाट पर्वत श्रेणियाँ किस पहाड़ी में मिलती हैं?
Answer– पालनी पहाड़ी में Geography Objective Questions And Answers
Q850. तुंगभद्रा तथा भीमा नदियाँ किसकी सहायक नदियाँ हैं?
Answer– कृष्णा नदी की
Q851. सलाल जलविद्युत परियोजना किस नदी पर तथा किस राज्य में हैं?
Answer– चिनाव नदी पर, जम्मू और कश्मीर राज्य में
Q852. भारत के किस राज्य में जिप्सम सर्वाधिक मात्रा में पाया जाता हैं?
Answer– राजस्थान में
Q853. महाराष्ट्र का नासिक शहर किस नदी के तट पर स्थित हैं?
Answer– गोदावरी नदी के तट पर
Q854. सूर्य ग्रहण में पूर्ण सूर्यग्रहण की अधिकतम अवधि होती हैं?
Answer– 7 मिनट, 40 सेकण्ड
Q855. हिमालय की किस चोटी का नाम सागरमाथा हैं?
Answer– एवरेस्ट का
Q856. गंगा को बांग्लादेश में किस नाम से जाना जाता है?
Answer– पद्मा के नाम से
Q857. तिस्ता नदी किस वृहत नदी व्यवस्था के अन्तर्गत आती हैं?
Answer– ब्रह्मपुत्र नदी के
Q858. किस नदी को बूढ़ी गंगा के नाम से जाना जाता है?
Answer– गोदावरी नदी को
Q859. सेनफ्रांसिस्को से ब्लाडी वोस्टक के लिए न्यूनतम दूरी तय करने हेतु किस एक महासागर के ऊपर से उड़ान भरनी होगी?
Answer– प्रशान्त महासागर के ऊपर से
Q860. लहोत्से पर्वतश्रेणी किस देश में हैं?
Answer– नेपाल में