अनुच्छेद 1 : संघ का नाम और राज्यक्षेत्र
- भारत, अर्थात् इंडिया, राज्यों का संघ होगा।
- राज्य और उनके राज्यक्षेत्र वे होंगे जो पहली अनुसूची में विनिर्दिष्ट हैं।]
- भारत के राज्यक्षेत्र में,
- राज्यों के राज्यक्षेत्र
- पहली अनुसूची में विनिर्दिष्ट संघ राज्यक्षेत्र, और
- ऐसे अन्य राज्यक्षेत्र जो अर्जित किए जाएँ, समाविष्ट होंगे
भारत का संविधान के अनुच्छेद-1 में संघ का नाम और उसके क्षेत्रफल का वर्णन है जिसमे अनुसूची-1 में सम्मिलित भारत के अंतर्गत सभी राज्य तथा क्षेत्रफल का वर्णन है।