क्या आप सुबह-सवेरे पैदल सैर ( morning walk ) पर निकलते है ? अगर नहीं तो जाना शुरू कर दीजिये। आप सच में हैरान रह जायेंगे की सिर्फ आधे घंटे मॉर्निंग वाक आपके अंदर ताजगी भर देगी। साथ ही मधुमेह और हृदय रोग जैसी गंभीर बिमारियों से भी बचा जा सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको नियमित सैर के बारे में कई फायदे बता रहे है।
सुबह की सैर (Morning walk) जरुरी क्यों है ?
सुबह की गयी सैर मानसिक और शारीरक स्वास्थय के लिए महत्वपूर्ण मानी गयी है। दिन का पहला पहर सुहावना और काम प्रदूषित होता है , जो आपके मन को शांत करता है व स्फूर्ति प्रदान करता है। पैदल चलने से आपकी शारीरक कसरत होती है, जिससे आपको दिनभर स्वस्थ्य रहने में मदद मिलती है। सबसे खास बात, मॉर्निंग वाक (morning walk) की आदत से आपकी सुबह जल्दी उठने की इच्छाशक्ति मजबूत होती है।
सुबह मॉर्निंग वाक (Morning walk) के फायदे
सुबह सैर करने के से हमारे स्वस्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। और सुबह सैर करने के लिए डॉक्टर भी सलाह देते है,वैसे तो सुबह की सैर करने से शरीर में बहुत से फायदे होते है लेकिन हमने इस आर्टिकल में सुबह मॉर्निंग वॉक (morning walk) के 11 फायदे का वर्णन किये है जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।
- गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस में फायदा
- डिप्रेशन (Depression) से मुक्ति
- मधुमेह नियंत्रण
- हृदय स्वास्थ्य
- बढ़ती है मस्तिष्क की कार्यक्षमता
- कैंसर से बचाव
- वजन घटाने में मदद
- थकान मुक्ति
- ऊर्जावान शरीर
- बढ़ती है फेफड़ों की कार्यक्षमता
- तनाव से मुक्ति
1. गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस में फायदा
अनियंत्रित जीवन शैली और बढ़ती उम्र का एक नकारात्मक प्रभाव गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस है। आपको बता देना चाहती हूँ कि ऑस्टियोपोरोसिस वह बीमारी है, जिसमे हड्डियों की गुणवत्ता और घनत्व कम होने लगता है, जिसमे चलने-फिरने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। वही गठिया से पीड़ित इंसान को जोड़ो में असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है।
अध्ययन से पता चलता है कि सुबह की गयी नियमित सैर जोड़ो के दर्द और अकड़ण से आराम दिला सकती है , सुबह की सैर हड्डियों के साथ-साथ मांसपेशियों की क्षमता को भी बढाती है। ऑस्टियोपोरोसिस के मरीज़ों के लिए सुबह की सैर फायदा पंहुचा सकती है।
2. डिप्रेशन (Depression) से मुक्ति
इस समय की सबसे बड़ी बिमारियों में डिप्रेशन को माना जाता है। और आज के समय में बहुत से युवा भी इस रोग का शिकार होता जा रहा है। यह कई मानसिक व शारीरक रोगों का कारण बन सकता है। यह एक घातक विकार है, लेकिन अगर आप सुबह सैर पर निकलते है, तो आप तनाव मुक्त हो सकते है। सुबह की ताज़गी भरी सैर (morning walk) मन-मस्तिक को शांत करने में मदद करेगी।
शोध में पता चला कि अगर तनाव से ग्रसित इंसान रोज़ 20 से 40 मिनट की सैर करें।
3. मधुमेह नियंत्रण
मधुमेह अनियंत्रित जीवन शैली के कारण होनी वाली आम बिमारियों में से एक है। वही, अगर आप सुबह घूमने जाते है, तो आप इस समस्या को कुछ हद तक कम कर सकते है।
शोध के अनुसार, सुबह 30 मिनट की सैर ब्लड शुगर को नियंत्रित करने से साथ-साथ टाइप-2 डाइबिटीज़ से राहत दिलाने में मदद कर सकती है।
4. हृदय स्वास्थ्य
मॉर्निंग वाक का सबसे बड़ा फायदा हृदय का ध्यान रखना भी है। सुबह की नियमित सैर आपको मजबूत बनती है, जिससे आपको हृदय से जुड़ें रोगों से लड़ने में मदद करती है। हृदय की बीमारी से जूझ रहे मरीज़ों के लिए सुबह की सैर अच्छा विकल्प हो सकता है।
शोध से पता चला कि मात्र चलने से हृदय सबंधी जोखिम 31% और इससे मरने का जोखिम 32% तक कम हो सकता है।
5. बढ़ती है मस्तिष्क की कार्यक्षमता
मस्तिष्क की कार्यप्रणाली के लिए सुबह की सैर जरुरी है। नियमित व्यायाम जैसे मॉर्निंग वाक आपकी याददश्त को बढ़ा सकता है और मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बेहतर कर सकता है जब आप चलते है मस्तिष्क को प्रयाप्त ऑक्सीजन मिलती है और रक्त की आपूर्ति होती है, जिससे याददश्त मजबूत होती है।
6. कैंसर से बचाव
विषेशज्ञों का मानना है कि कैंसर का खतरा सुस्त और व्यस्त जीवन शैली की वजह से भी हो सकता है। ऐसे में सुबह की सैर कई तरह के कैंसर को दूर रखने में मदद करती है। सुबह की ताज़गी भरी सैर आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करती है,जिससे कैंसर से लड़ने में मदद मिलती है।
यहां हम यह नहीं कह सकते है की मॉर्निंग वाक कैंसर का सटीक इलाज है , लेकिन यह कैंसर की आशंका की कम कर सकती है। शोध बताते है कि सुबह की सैर स्तन, किडनी, ओवेरियन जैसे कैंसर से लड़ने में मदद कर सकती है।
7. वजन घटाने में मदद
अनियंत्रित खान-पान और ख़राब जीवन-शैली मोटापे का सबसे बड़ा कारण है। जब हम बिना शारीरक परिश्रम की किसी भी वक्त भोजन का सेवन करने लग जाते है, तो इससे शरीर का वजन बढ़ने लगता है। बाद में यही मोटापा कई कारण बन सकता है।
अगर आप इसे कम करने चाहते है, तो रोज़ाना नियमित रूप से मॉर्निंग वाक करें। प्रतिदिन 30-40 मिनट की सैर आपकी अतिरिक्त कैलोरी को कम करने में मदद कर सकती है।
8. थकान मुक्ति
सुबह की सैर से आपकी थकान दूर होती है और आप दिनभर खुद को तरोताज़ा महसूस कर सकते है। सुबह की ताज़ी हवा शरीर में स्फूर्ति प्रदान करने का काम करती है और आपको ऊर्जावान बनाती है। यहाँ तक कि मॉर्निंग वाक कैंसर से मरीज़ों में भी थकान को दूर करने का काम करती है।
9. ऊर्जावान शरीर
शरीर को ऊर्जावान बनाने के लिए भी आप सुबह सैर की आदत डाल सकते है। थकान और तनाव को दूर करने के साथ-साथ रोज़ाना मॉर्निंग वाक करने से शरीर ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। साथ ही शरीर में ऑक्सीजन आपूर्ति प्रायप्त रूप से होती है। शरीर में ऊर्जा का स्तर बनाए रखने के लिए सुबह कि सैर बेहतरीन विकल्प है।
10. बढ़ती है फेफड़ों की कार्यक्षमता
रोज़ाना 20 मिनट मॉर्निंग वॉक करने से आपके फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ सकती है। सुबह की सैर आपके फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ सकती है। सुबह की सैर आपके फेफड़ों को मजबूत करने का काम करती है, जिससे फेफड़ों स्वस्थ्य रहते है और सांस लेने में आसानी होती है। फेफड़ों के स्वास्थ्य के लिए सुबह की सैर एक पप्रभावी विकल्प है।
11. तनाव से मुक्ति
सुबह की सैर तनाव को दूर करने का प्रभावी तरीका है। तनाव आपके शरीर पर विपरीत प्रभाव दाल सकता है, जो विभिन्न शारीरक-मानसिक समस्याओं की वजह बन सकता है। मॉर्निग वॉक से मस्तिस्क में रक्त का संचालन बेहतर होता है और मूड भी सही बना रहता है। साथ ही सुबह की सैर आपको अधिक तरोताज़ा बनाने का काम करती है।
अतः हम कह सकते है की सुबह मॉर्निंग वॉक (morning walk) के फायदे बहुत से है जो हमारी शरीर को प्रतिरक्षा प्रणाली को जागृत कर उससे लड़ने में मदद करते है। और यह हमारे शरीर में रक्त का सुचारु रूप से संचालन कर हमें ऊर्जावान बनाता है जिससे हमारा दिन अच्छे से बीतता है।
यह भी पढ़ें:-
Note :- अगर आपको morning walk के इस आर्टिकल के बारे में कुछ कहना है तो हमें कमेंट कर सकते है, और ये पोस्ट अच्छी लगी तो इसे दोस्तों के साथ अभी शेयर करे और हम से जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे और यू-ट्यूब चेंनल को सब्सक्राइब करें ।
Very useful article