By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Times DarpanTimes DarpanTimes Darpan
  • Home
  • Politics
  • Constitution
  • National
  • Bookmarks
  • Stories
Times DarpanTimes Darpan
  • Home
  • Politics
  • Constitution
  • National
  • Bookmarks
  • Stories
Search
  • Home
  • Politics
  • Constitution
  • National
  • Bookmarks
  • Stories
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Times Darpan Academy. All Rights Reserved.

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम क्या है?

Times Darpan
Last updated: 2021-07-27 14:14
By Times Darpan 1.2k Views
Share
4 Min Read
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) एक अंतर्राष्ट्रीय विकास एजेंसी है जो ‘‘सतत मानव विकास’’ की अवधारणा को बढ़ावा देती है। इसकी स्थापना 1965 में हुई थी तथा इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में है। UNDP संयुक्त राष्ट्र के विकास कार्यों का समन्वय करता है और इसे संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से प्रदान किए जाने वाले स्वैच्छिक योगदान के माध्यम से धन की प्राप्ति होती है।

Contents
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम क्या है?UNDP का कार्य

संगठन द्वारा गरीबी उन्मूलन और गरीबों के लिए स्थायी आजीविका सुनिश्चित करने जैसे अनेक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करके सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने के लिए 177 से अधिक देशों एवं क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है। 

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम क्या है?

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) देशों को उनके सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए संयुक्त राष्ट्र प्रणाली द्वारा प्रदान की जाने वाली अधिकांश तकनीकी सहायता को संचालित एवं प्रशासित करता है। साथ ही, यह पर्यावरण के क्षरण से संबंधित मुद्दों के प्रति भी गंभीर है। विकास योजनाओं के नियोजन तथा कार्यान्वयन के लिए पर्यावरण पर ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है, जिसे संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) की निगरानी में किया जाता है। 

UNDP (संयुक्त राष्ट्र विकास) एजेंडा 21 में निर्धारित मापदंडों के अनुसार सतत विकास के लिए राष्ट्र के स्तर पर क्षमता निर्माण में सहायता करता है। एजेंडा 21 के अंतर्गत सभी संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) में सूचना के एकत्रीकरण, पर्यावरणीय चिंताओं तथा विकास कार्यक्रमों पर अधिकतम संभव सीमा तक ध्यान देने की बात की गई है। 

UNDP का कार्य

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रमों की योजना विशिष्ट देशों के लिए पंचवर्षीय इकाइयों के आधार पर निर्मित की जाती है। प्रत्येक पांच साल की अवधि के अंत में, प्रत्येक विशिष्ट देश के लिए कार्यक्रमों की एक नई श्रृंखला का निर्माण किया जाता है; जिसे राष्ट्रीय सहकारी फ्रेमवर्क के रूप में जाना जाता है। 

पर्यावरण अवलोकन कार्यक्रम (EOP) के अंतर्गत निम्नलिखित को शामिल किया जाता है: 

  1. देश के प्राकृतिक वातावरण का संक्षिप्त विवरण;
  2. प्रमुख पर्यावरणीय मुद्दों की पहचान; आर्थिक विकास और पर्यावरण के मध्य संबंधों का आकलन; 
  3. उपयुक्त पर्यावरणीय प्रबंधन और स्थायी विकास प्राप्त करने के लिए देश की क्षमता का मूल्यांकन; 
  4. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) राष्ट्रीय कार्यक्रम के कार्यान्वयन से संबंधित संभावित पर्यावरणीय प्रभावों की पहचान; तथा 
  5. देश के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम की अन्य विकल्पों से तुलना। 

सितंबर 2015 में, वैश्विक नेताओं द्वारा सतत विकास के लिए एजेंडा 2030 को अपनाया गया;। इसका लक्ष्य गरीबी को समाप्त करना तथा पृथ्वी की रक्षा करना है; साथ ही यह सुनिश्चित करना कि सभी लोग शांति और समृद्धि का जीवन जी सकें; यह विकास के ढांचे को मजबूत करने, आपदा-जोखिम में कमी करने तथा जलवायु परिवर्तन में कमी करने के लिए कार्य कर रहा है। 

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के एजेंडा के अनुसार, निम्नलिखित प्रमुख समाधानों की पहचान की गई है: 

  1. लोगों को गरीबी से बाहर रखना
  2. शांतिपूर्ण, न्यायपूर्ण तथा समावेशी समाज के लिए शासन 
  3. संकट की रोकथाम तथा क्षमता में वृद्धि 
  4. पर्यावरण विकास के लिए प्रकृति आधारित समाधान 
  5. स्वच्छ, सस्ती ऊर्जा 
  6. महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता। 

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने मानव अधिकारों के संरक्षण, महिलाओं के सशक्तिकरण तथा अल्पसंख्यकों एवं सर्वाधिक गरीब और कमजोर लोगों को प्रोत्साहित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।   

Related Post:

  • अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राजनीतिक सिद्धांत का महत्व राजनीतिक सिद्धांत का महत्व
Next Article बुद्धि परीक्षण क्या है? बुद्धि परीक्षण क्या है? इसके प्रकारों का वर्णन करें।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Article

Metamorphism
मेढक का जीवन चक्र और उससे संबंधित पूछे जाने वाली प्रश्न
MISC Tutorials
Tick life cycle
टिक का लाइफ चक्र तथा उससे सम्बंधित पूछें जाने वाले प्रश्न
MISC Tutorials Science and Tech
टोक्सोप्लाज्मा गोंडी जीवन चक्र तथा उससे सम्बंधित पूछें जाने वाले 3 प्रश्न
Science and Tech
photo-1546548970-71785318a17b
Vitamin C की कमी के 5 चेतावनी संकेत
MISC Tutorials
Population Ecology
Population क्या होता है? इसके संबंधित विषयों की चर्चा
Eco System
Times Darpan

Times Darpan website offers a comprehensive range of web tutorials, academic tutorials, app tutorials, and much more to help you stay ahead in the digital world.

  • contact@edu.janbal.org

Introduction

  • About Us
  • Terms of use
  • Advertise with us
  • Privacy policy
  • My Bookmarks

Useful Collections

  • NCERT Books
  • Full Tutorials

Always Stay Up to Date

Join us today and take your skills to the next level!
Join Whatsapp Channel
© 2024 edu.janbal.org All Rights Reserved.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?