By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Times DarpanTimes DarpanTimes Darpan
  • Home
  • Politics
  • Constitution
  • National
  • Bookmarks
  • Stories
Times DarpanTimes Darpan
  • Home
  • Politics
  • Constitution
  • National
  • Bookmarks
  • Stories
Search
  • Home
  • Politics
  • Constitution
  • National
  • Bookmarks
  • Stories
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Times Darpan Academy. All Rights Reserved.

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

Times Darpan
Last updated: 2022-10-02 23:41
By Times Darpan 461 Views
Share
8 Min Read

जब एक ही अर्थ के लिए अनेक शब्दों का प्रयोग किया जाता है तो अन्य शब्दों को उसका पर्यायवाची शब्द कहा जाता है। यद्यपि प्रत्येक शब्द का अपना विशिष्ट अर्थ होता है। परन्तु कालान्तर में इन विशिष्ट अर्थों का लोप हो जाता है और ये एक ही अर्थ में प्रयुक्त होने वाले वैकल्पिक शब्द बन जाते हैं। जैसे पंकज का अर्थ है कीचड़ में उत्पन्न हुआ और जलज का अर्थ है जल से उत्पन्न हुआ। कमल को कीचड़ में उत्पन्न हुआ भी माना जा सकता है और जल में उत्पन्न हुआ भी।

Contents
पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं1. फल, फूल, श्रृंगार संबंधी शब्दों के पर्यायवाची2. प्रकृति से संबंधित शब्दों के पर्यायवाची3. शिक्षा संबंधी शब्दों के पर्यायवाची4. मानव के अंग संबंधी शब्दों के पर्यायवाची5. पशु-पक्षी/जीव-जंतु संबंधी शब्दों के पर्यायवाची6. धर्म, देवी-देवता संबंधी शब्दों के पर्यायवाची7. अवस्था, भाव, स्थिति संबंधी शब्दों के पर्यायवाची

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं

एक ही अर्थ को बताने वाले अनेक शब्द पर्यायवाची कहलाते हैं जैसे- अग्नि-आग, पावक, अनल आदि पर्यायवाची हैं। पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते समय बड़ी सावधानी की आवश्यकता होती है। यह आवश्यक नहीं कि जिस प्रसंग में एक शब्द दिया जा रहा है उसी प्रसंग में उसका पर्यायवाची भी प्रयुक्त हो, जैसे- मेरी इच्छा है कि मैं विदेश जाऊँ। इस वाक्य में यदि इच्छा शब्द का पर्यायवाची कामना प्रयोग किया जाए तो अनुचित होगा। पर्यायवाची शब्द अर्थों में समानता लिए होने के बावजूद एक-दूसरे का स्थान नहीं ले सकते।

प्रसंग के आधार पर शब्दों के अर्थ निश्चित होते हैं, जैसे- जल शब्द पानी का पर्याय है, परंतु जल अधिक आदरसूचक है जैसे- जल नाली में नहीं बहता, नाली में पानी बहता है। इसी प्रकार गंगाजल होता है, गंगा-पानी का प्रयोग नहीं होता। पर्यायवाची शब्दों के माध्यम से लेखन-कला में विकास किया जा सकता है। बार-बार एक ही शब्द का प्रयोग न करके शब्द-वैभिन्यता लाई जा सकती है।

1. फल, फूल, श्रृंगार संबंधी शब्दों के पर्यायवाची

  1. अंगूर – द्राक्षा, दाख, मुनक्का
  2. सीताफल – काशीफल, कुम्हड़ा, पेठा
  3. आम – आम्र, रसाल
  4. कंगन – कड़ा, चूड़ा, वलय, कंकण
  5. करधनी – कमरबंद, विंफकिणी, तगड़ी
  6. काजल – काजर, कज्जल, अंजन, सुरमा
  7. माला – कंठहार, हार, तसबीह
  8. आभूषण – अलंकार, आभरण, गहना, शेवर
  9. श्रृंगार – बनाव, सजध्ज, प्रसाध्न
  10. परिधान – लिबास, पोशाक, पहनावा

2. प्रकृति से संबंधित शब्दों के पर्यायवाची

1. नदी – सरिता, तटिनी, निर्झरिणी
2. समुद्र – सागर, रत्नाकर
3. पेड़ – वृक्ष, विटप, तरु, दु्रम, पादप
4. फूल – पुष्प, सुमन, प्रसून, कुसुम
5. उपवन – उद्यान, वाटिका, बाग, बगीचा
6. पानी – जल, नीर, वारि, तोय, पय, आब
7. तालाब – ताल, सर, सरोवर, तड़ाग, जलाशय
8. पर्वत – पहाड़, शैल, अचर, गिरि, नग, भूध्र
9. पत्थर – उपल, पाषाण, प्रस्तर, अश्म
10. बादल – मेघ, जलध्र, पयोध्र, नीरद, घन
11. चाँद – हिमांशु, विध्ु, सोम, शशि
12. सूरज – सूर्य, भानु, रवि, दिनेश, दिनकर
13. कमल – जलज, पंकज, अरविंद, राजीव, नीरज
14. आकाश – नभ, गगन, अंबर, आसमान
15. किरण – मारीचि, कर, मयूख, अंशु, रश्मि
16. हवा – वायु, समीर, पवन, अनिल
17. किनारा – फूल, तट, कगार, तीर
18. दिन – दिवस, अहान, वासर, वार
19. पृथ्वी – भूमि, अवनि, अचला, वसुध, ध्रती
20. रात – रात्रि, यामिनी, निशा, रजनी, राका
21. प्रभात – भोर, तड़का, सवेरा, प्रातःकाल, सुबह
22. हिमालय – हिमवान, हिमाचल, गिरींद्र, नगपति
23. कुआँ – फूप, जलफूप
24. वर्षा – मेह, वृष्टि, पावस, बारिश
25. तारा – नखत, नक्षत्र, तारिका, तारक
26. पत्ता – पत्र, पर्ण, पात, दल
27. आग – पावक, अनल, अग्नि
28. कली – कलिका, मुकुल, पंखुड़ी, गुंचा
29. झरना – प्रपात, सोता, स्रोत
30. बिजली – तडि़त, चपला, विद्युत, चंचला, दामिनी

3. शिक्षा संबंधी शब्दों के पर्यायवाची

1. अध्यापक – शिक्षक, गुरु, आचार्य, उपाध्याय, उस्ताद
2. अध्यापन – शिक्षण, उपदेशन, पाठन
3. पाठशाला – विद्यालय, मदरसा, शिक्षालय, विद्यापीठ
4. अध्याय – कांड, पाठ, प्रकरण, खंड, सोपान
5. विद्यार्थी – छात्रा, शिक्षार्थी, जिज्ञासु
6. विद्या – शिक्षा, पढ़ाई, ज्ञान, बोध्
7. पुस्तक – ग्रंथ, पोथी, किताब, पुस्तिका
8. पुस्तकालय- ग्रंथालय, ग्रंथागार, कुतुबखाना, लाइब्रेरी
9. पुस्तिका – लघु पुस्तक, गं्रथिका, किताब
10. अध्ययन – पढ़ाई, अनुशीलन, पठन-पाठन

4. मानव के अंग संबंधी शब्दों के पर्यायवाची

1. अध्र – होंठ, ओष्ठ, लब
2. कपाल – खोपड़ी, मुंड, माथा, ललाट
3. कंध – शाना, खवा, स्कंध्, भुजमूल
4. गाल – कपोल, आरिज, रुखसार
5. मुँह – मुख, चेहरा, मुखड़ा, सूरत
6. पेट – आमाशय, जठर, हमल
7. आँख – नेत्र, नयन, चक्षु, लोचन, दृग
8. हाथ – कर, हस्त, पाणि
9. कान – कर्ण, श्रोत्र, श्रुतध्र
10. शरीर – अंग, काया, गात, तनु, देह
11. कमर – कटि, लंक, कटिभाग
12. जीभ – जिह्वा, रसना, शबान
13. दिल – उर, कलेजा, हृदय
14. बाल – केश, कच, कुंतल, चूड़ा, चूल

5. पशु-पक्षी/जीव-जंतु संबंधी शब्दों के पर्यायवाची

1. पशु – जानवर, चैपाया, डंगर, ढोर, मवेशी
2. मोर – केकी, नीलकंठ, मयूर, शिखी, सारंग
3. पक्षी – खग, खेचर, पतंग, विहग, पखेरू
4. मकड़ी – मकरी, लूता, ऊर्णनाभ
5. मछली – मत्स्य, मकर, झख
6. भालू –  रीछ, भालुक
7. भौंरा – भ्रमर, मधुकर, अलि, मिलिंद
8. अश्व – घोड़ा, तुरंग, हरि, हय, घोटक
9. शेर – सिंह, वनराज, केसरी, मृगराज
10. साँप – व्याल, भुजंग, विषधर, नाग, अहि
11. हाथी – नाग, कुंजर, द्विप, हस्ती, गज, मतंग
12. कबूतर – कपोत, पारावत, परेवा
13. गाय – गऊ, गौ, धेनु, गैया
14. गध – रासभ, खोता, गर्दभ, खर
15. कुत्ता – कुक्कुर, श्वान, सारमेय
16. कौआ – काक, काग, एकाक्ष, वायस

6. धर्म, देवी-देवता संबंधी शब्दों के पर्यायवाची

1. रावण – दशानन, लंकेश, दशमुख
2. असुर – दनुज, दानव, दैत्य, राक्षस, निशाचर
3. इंद्र – सुरेश, महेश, देवेंद्र, महेंद्र
4. ईश्वर – प्रभु, भगवान, परमात्मा, परमेश्वर
5. कामदेव – मदन, रतिपति, अनंग, काम
6. गंगा – भागीरथी, देवनदी, मंदाकिनी
7. गणेश – लंबोदर, विनायक, गणपति, गजानन
8. यमुना – कालिंदी, रविसुता, श्यामा, रविनंदिनी
9. पार्वती – शिवा, उमा, भवानी, अंबिका, गिरिजा
10. महादेव – शिव, शंकर, नीलकंठ, महेश्वर
11. विष्णु – दामोदर, जनार्दन, चतुर्भुज, हृषीकेश
12. सरस्वती – गिरा, वाणी, भारती, शारदा
13. ब्रह्मा – विधाता, प्रजापति, चतुरानन
14. दुर्गा – कराली, स्कंदमाता, गौरी, शिवा
15. काली – कपालिनी, कात्यायिनी, भवानी
16. कृष्ण – श्याम, नंदलाल, केशव, गिरिध्र
17. अप्सरा – देवांगना, सुरबाला, दिव्यांगना
18. कुबेर – धनेश, यक्षराज, ध्नेश्वर, ध्नपाल

7. अवस्था, भाव, स्थिति संबंधी शब्दों के पर्यायवाची

1. आनंद – आमोद, प्रमोद, हर्ष, उल्लास, प्रसन्नता
2. इच्छा – अभिलाषा, आकांक्षा, मनोरथ, लालसा, कामना
3. उन्नति – उत्थान, विकास, प्रगति, अभ्युदय
4. दुर्जन – दुष्ट, खल, अध्म, नीच
5. चतुर – पटु, सयाना, कुशल, दक्ष
6. दुख – तकलीफ, कष्ट, शोक, व्यथा, वेदना, पीड़ा
7. मृत्यु – निधन, मरण, मौत, देहावसान
8. मोक्ष – मुक्ति, परमपद, वैफवल्य, निर्वाण, परमधम
9. नरक – यमपुर, यमालय, यमलोक
10. स्वर्ग – देवलोक, इंद्रलोक, सुरलोक
11. शोभा – कांति, छटा, प्रभा, द्युति, सुषमा, विभा
12. सुंदर – खूबसूरत, चारु, मनोहर, ललित
13. प्रेम – प्यार, प्रीति, मुहब्बत, नेह, अनुरक्ति, प्रणय
14. हँसी – मुसकान, स्मिति, हास्य
15. डर – भय, आशंका, भीति, त्रास, खौप़्ाफ
16. आदर – मान, सम्मान, इश्शत, प्रतिष्ठा, समादर, गौरव
17. स्वतंत्र – मुक्त, स्वच्छंद, आशाद, खुला
18. मौन – चुप, शांत, खामोश
19. मोह – ममत्व,माया, ममता
20. स्वस्थ – नीरोग, तंदुरुस्त, भला, चंगा
21. मैत्री – दोस्ती, सौहार्द, मित्रता, यारी
22. रोगी – अस्वस्थ, बीमार, रुग्ण
23. शर्म – लाज, लज्जा, संकोच, हया
24. गुस्सा – कोप, रोष
25. बचपन – बाल्यावस्था, लड़कपन, बचपना
26. हार – पराजय, पराभव, शिकस्त, मात
27. उपकार – भला, मंगल, कल्याण, हित
28. हिम्मत – साहस, उत्साह, दिलेरी
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सामुदायिक विकास सामुदायिक विकास क्या है अर्थ, परिभाषा, उद्देश्य, विशेषताएं
Next Article पाठ्यक्रम का अर्थ, परिभाषा, प्रकृति एवं क्षेत्र
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Article

Metamorphism
मेढक का जीवन चक्र और उससे संबंधित पूछे जाने वाली प्रश्न
MISC Tutorials
Tick life cycle
टिक का लाइफ चक्र तथा उससे सम्बंधित पूछें जाने वाले प्रश्न
MISC Tutorials Science and Tech
टोक्सोप्लाज्मा गोंडी जीवन चक्र तथा उससे सम्बंधित पूछें जाने वाले 3 प्रश्न
Science and Tech
photo-1546548970-71785318a17b
Vitamin C की कमी के 5 चेतावनी संकेत
MISC Tutorials
Population Ecology
Population क्या होता है? इसके संबंधित विषयों की चर्चा
Eco System
Times Darpan

Times Darpan website offers a comprehensive range of web tutorials, academic tutorials, app tutorials, and much more to help you stay ahead in the digital world.

  • contact@edu.janbal.org

Introduction

  • About Us
  • Terms of use
  • Advertise with us
  • Privacy policy
  • My Bookmarks

Useful Collections

  • NCERT Books
  • Full Tutorials

Always Stay Up to Date

Join us today and take your skills to the next level!
Join Whatsapp Channel
© 2024 edu.janbal.org All Rights Reserved.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?