By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Times DarpanTimes DarpanTimes Darpan
  • Home
  • Politics
  • Constitution
  • National
  • Bookmarks
  • Stories
Times DarpanTimes Darpan
  • Home
  • Politics
  • Constitution
  • National
  • Bookmarks
  • Stories
Search
  • Home
  • Politics
  • Constitution
  • National
  • Bookmarks
  • Stories
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Times Darpan Academy. All Rights Reserved.

भारत की प्रमुख झीलें

Gulshan Kumar
Last updated: 2020-04-26 13:22
By Gulshan Kumar 1k Views
Share
6 Min Read
भारत की प्रमुख झीलें

भारत में झील हिमालय में अन्य पर्वतीय प्रदेशों की तुलना में बहुत कम झीलें पाई जाती हैं। भारत की प्रमुख झीलें का निर्माण अनेक कारणों से होता है। भारत की प्रमुख झीलें को हिमालयी, राजस्थान की तथा दक्षिण भारत की झीलों में अलग किया जा सकता है। 

Contents
भारत की प्रमुख झीलेंझील के प्रकार

भारत की प्रमुख झीलें

झील के प्रकार

  • भू-गर्भिक क्रिया से बनीं झीलें :- पहाड़ों से बर्फ, पत्थर आदि भूमि पर गिरने से धरती पर विशाल गड्ढे बन जाते हैं। इनमें जल भरने से जो झीलें बनती हैं, उन्हें भू-गर्भिक क्रिया से बनीं झीलें कहते हैं। कश्मीर की वूलर और कुमायूँ की झीलें इसी प्रकार की हैं।
  • ज्वालामुखी क्रिया से निर्मित झीलें :- ज्वालामुखी विस्फोट से उत्पन्न क्रेटर या काल्डेरा में जल भरने से झील बनती हैं। महाराष्ट्र में Buldhana District की लोनार झील इसी प्रकार से बनी है।
  • हिमानी निर्मित झीलें :- हिमनदों द्वारा निर्मित गर्तों में हिम के पिघले हुए जल से इस प्रकार की झीलों का निर्माण होता है। कुमायूँ हिमालय में Lake Rakshastal, Bhimtal Lake, Naukuchiata, नैनीताल आदि झीलें इसके प्रमुख उदाहरण हैं। कभी-कभी हिमनदी के पिघले जल से “हिमोढ़ झीलों” (morane lakes) का निर्माण होता है। पीरपंजाल श्रेणी के उत्तरी-पूर्वी ढालों पर ऐसी झीलें पाई जाती हैं।
  • पवन-क्रिया से बनीं झीलें :- मरुस्थल में पवन क्रिया से अपवाहन गर्त (Blowouts) बन जाते हैं। वर्षाकाल में इनमें जल भर जाता है। वाष्पीकरण अधिक होने से सतह पर लवण की परतें एक जगह इकठ्ठा हो जाती हैं जिसके फलस्वरूप खारी झीलें बन जाती हैं। राजस्थान की साम्भर, डीडवाना, पंचभद्रा ऐसी ही झीलें हैं।
  • घुलन क्रिया से निर्मित झीलें :- चूना पत्थर, जिप्सम, लवण आदि घुलनशील शैलों के प्रदेश में जल की घुलन क्रिया से ये झीलें उत्पन्न होती हैं। असम में ऐसी झीलें पायी जाती हैं।
  • भू-स्खलन से निर्मित झीलें :- पर्वतीय ढालों पर बड़े-बड़े शिलाखण्डों के गिरने से कभी-कभी नदियों के मार्ग रुक जाते हैं और इनमें जल एकत्रित होने लगता है और झील बन जाती है। अलकनंदा के मार्ग में शैल-स्खलन से गोहाना नामक झील का निर्माण हुआ था।
  • विसर्प झीलें :- मैदानी क्षेत्र में नदियाँ घुमावदार मार्ग से प्रवाहित होती हैं। जब इन मोड़ों के सिरे कट जाते हैं और नदी सीधे मार्ग से बहने लगती है तब विसर्प झीलें बनती हैं। गंगा की मध्य व निचली घाटी में ऐसी अनेक झीलें पाई जाती हैं। पश्चिम बंगाल में उन्हें “बील” (beels) कहते हैं।
  • अनूप या लैगून झीलें :- नदियों के मुहाने पर समुद्री लहरों तथा पवनों की क्रिया से बालू के टीले बन जाते हैं. इसके पीछे एकत्रित जल लैगून के रूप में अवशिष्ट रहता है। उड़ीसा का चिल्का झील ऐसा ही है।

भारत की प्रमुख झीलें और संबंधित राज्य और विशेषता

 

क्र.सं.झीलसम्बंधित राज्यविशेषता
1डल झीलजम्मू-कश्मीर–
2वुलर झीलजम्मू-कश्मीरयह भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है।
3बैरीनाग झीलजम्मू-कश्मीर–
4मानस बल झीलजम्मू-कश्मीर–
5राजसमंद झीलराजस्थान–
6पिछौला झीलराजस्थान–
7सांभर झीलराजस्थानयह थार मरुस्थल के पूर्वी हिस्से में खारे पानी की झील है।
8सातताल झीलउत्तराखंड–
9नैनीताल झीलउत्तराखंड–
10राकसताल झीलउत्तराखंड–
11मालाताल झीलउत्तराखंड–
12हुसैनसागर झीलआंध्र प्रदेश–
13पुलीकट झीलतमिलनाडु–
14लोकटक झीलमणिपुर–
15नागिन झीलजम्मू-कश्मीर–
16शेषनाग झीलजम्मू-कश्मीर–
17अनंतनाग झीलजम्मू-कश्मीर–
18लुनकरनसर झीलराजस्थान–
19जयसमंद झीलराजस्थान–
20फतेहसागर झीलराजस्थान–
21डीडवाना झीलराजस्थानयह थार मरुस्थल के पूर्वी हिस्से में खारे पानी की झील है।
22देवताल झीलउत्तराखंड–
23नौकुछियाताल झीलउत्तराखंड–
24खुरपाताल झीलउत्तराखंड–
25कोलेरू झीलआंध्र प्रदेश–
26चिल्का झीलओडिशायह भारत की सबसे बड़ी झील है।
27लोनार झीलमहाराष्ट्रयह झील ज्वालामुखी उद्गार से बनी झील है।
28बेम्बानड झीलकेरल–
29गोविंद सागर झीलपंजाबयह भारत की सबसे कृत्रिम झील है।
30पंचपोख्री झीलउत्तराखंडयह भारत की सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित झील है।
  • ओडिशा के चिल्का झील खारे पानी की एक लैगून झील है। इस झील पर नौसेना का प्रसिक्षण केंद्र भी है।
  • पंजाब के गोविंद सागर झील सतलुज नदी पर बने भाखड़ा नांगल बांध से निर्मित हुई है।

 

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दक्षिण भारत में दलित आंदोलन दक्षिण भारत में दलित आंदोलन
Next Article भारत के राष्ट्रीय प्रतीक भारत के राष्ट्रीय प्रतीक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Article

Metamorphism
मेढक का जीवन चक्र और उससे संबंधित पूछे जाने वाली प्रश्न
MISC Tutorials
Tick life cycle
टिक का लाइफ चक्र तथा उससे सम्बंधित पूछें जाने वाले प्रश्न
MISC Tutorials Science and Tech
टोक्सोप्लाज्मा गोंडी जीवन चक्र तथा उससे सम्बंधित पूछें जाने वाले 3 प्रश्न
Science and Tech
photo-1546548970-71785318a17b
Vitamin C की कमी के 5 चेतावनी संकेत
MISC Tutorials
Population Ecology
Population क्या होता है? इसके संबंधित विषयों की चर्चा
Eco System
Times Darpan

Times Darpan website offers a comprehensive range of web tutorials, academic tutorials, app tutorials, and much more to help you stay ahead in the digital world.

  • contact@edu.janbal.org

Introduction

  • About Us
  • Terms of use
  • Advertise with us
  • Privacy policy
  • My Bookmarks

Useful Collections

  • NCERT Books
  • Full Tutorials

Always Stay Up to Date

Join us today and take your skills to the next level!
Join Whatsapp Channel
© 2024 edu.janbal.org All Rights Reserved.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?