By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Times DarpanTimes DarpanTimes Darpan
  • Home
  • Politics
  • Constitution
  • National
  • Bookmarks
  • Stories
Times DarpanTimes Darpan
  • Home
  • Politics
  • Constitution
  • National
  • Bookmarks
  • Stories
Search
  • Home
  • Politics
  • Constitution
  • National
  • Bookmarks
  • Stories
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Times Darpan Academy. All Rights Reserved.

विश्व की प्रमुख झीलें

Gulshan Kumar
Last updated: 2020-04-26 15:21
By Gulshan Kumar 1.7k Views
Share
8 Min Read
विश्व की प्रमुख झीलें

विश्व की प्रमुख झीलें, झील ऐसी जलराशि होती है जिसमें स्थायित्व होता है या जल का ऐसा स्थिर भाग जो चारों ओर से स्थलखण्डों से घिरा होता है। सामान्य शब्दों में झील से तात्पर्य ऐसे विस्तृत गड्ढों से है जिनमें जल भरा होता है। झीलों की एक विशेषता उनके पानी का खारापन है परन्तु कई झीलें मीठे पानी की भी हैं। झीलें भूमण्डल के किसी भी भाग पर्वत, पठार या मैदान में पायी जाती हैं। 

विश्व की प्रमुख झीलें

  • विश्व की सबसे गहरी झील में, बैकाल झील (Lake Baikal) है। रूस के साइबेरिया क्षेत्र में स्थित इस झील की गहराई 1,637 मीटर (5369 फीट) एक मिल से अधिक है।
  • इस झील में दुनिया का मीठे पानी का 1/5 हिस्सा पाया जाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह दुनिया की सबसे पुरानी झील भी है और इसकी उम्र 25 लाख वर्ष से भी ज्यादा है।
  • यह पृथ्वी की एक ऐसी दरार (Rift) में स्थित है जहाँ तीन विवर्तनिक प्लेटें (tectonic plates) आपस में मिलती हैं।

बैकाल झील जीव-जंतुओं की कई विविध प्रकार की प्रजातियों का घर भी है, यहाँ इनकी 250 से ज्यादा प्रजातियाँ पाई जाती है। यहाँ पाई जाने वाली झींगा की प्रजातियां बैक्टीरिया और शैवाल को निगल जाती हैं जिससे कारण इस झील कप पानी अविश्वसनीय रूप से स्पष्ट रहता है।

नामस्थानगहराई (फीट)गहराई (मी.)
बैकालसाइबेरिया, रूस5369 फीट1637 मीटर
तन्गान्यिकातंजानिया, कांगो और जाम्बिया4823 फीट1470 मीटर
कैस्पियन सागरईरान और रूस3363 फीट1025 मीटर
वोस्तोकअंटार्कटिका2950 फीट900 मीटर
ओ’हिग्गिंससैन मार्टिन चिली, अर्जेंटीना2742 फीट836 मीटर
न्यासाअफ्रीका (मोजाम्बिक, तंजानिया और मलावी)2316 फीट706 मीटर
इसिक कुलकिर्गिस्तान, मध्य एशिया2192 फीट668 मीटर
ग्रेट स्लेवकनाडा के उत्तर पश्चिमी प्रदेश2015 फीट614 मीटर
क्रेटर लेकओरेगन, संयुक्त राज्य अमेरिका1949 फीट594 मीटर
मतानोइंडोनेशिया1936 फीट590 मीटर
जनरल करेराचिली, अर्जेंटीना1923 फीट586 मीटर
होर्निन्दाल्स्वत्नेटनॉर्वे1686 फीट514 मीटर
क़ुएसनेलकनाडा1,660 फीट506 मीटर
टोबाइंडोनेशिया1,657 फीट505 मीटर
तेहोकैलिफोर्निया और नेवादा, संयुक्त राज्य अमेरिका1644 फीट501 मीटर
अर्जेंतिनोअर्जेंटीना1,640 फीट500 मीटर
किवुकांगो, रवांडा1,575 फीट480 मीटर
मजोसानॉर्वे1535 फीट468 मीटर
चेलनवाशिंगटन, संयुक्त राज्य अमेरिका1486 फीट453 मीटर

विश्व की सबसे बड़ी झील

  • कैस्पियन सागर (Caspian Sea) दुनिया की सबसे बड़ी और खारे पानी की झील है। इस झील के किनारे रूस, कजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, अजरबैजान और ईरान की सीमायें मिलती है। इसका क्षेत्रफल 143,244 वर्ग मील (371,000 वर्ग किमी) है।
  • कैस्पियन सागर को सागर इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि रोम के लोगो ने यह पाया की इसका पानी खारा है और इसका नाम मेयर कैस्पियम (Mare Caspium) रख दिया। भूगोल में इसे झील मानते हैं क्योंकि यह भूमि से घिरा हुआ है।
नाम और स्थानक्षेत्रफल(वर्ग किमी.)अधिकतम गहराई(मीटर)
कैस्पियन सागर,394,299946
सुपीरियर, अमेरिका-कनाडा82414406
विक्टोरिया, तंजानिया-युगांडा69,48582
हूरों, अमेरिका-कनाडा59,596229
मिशिगन, अमेरिका58,016281
अराल, कजाखस्तान-उजबेकिस्तान33,80068
तन्गान्यिका, तंजानिया-कांगो32,8931,435
बाइकाल, रूस31,5001,741
ग्रेट बीयर, कनाडा31,08082
न्यासा30,044706
ग्रेट स्लेव, कनाडा28,930614
चाड, चाड-नाइजर नाइजीरिया25,7607
एरी, अमेरिका-कनाडा25,71964
विनिपेग, कनाडा23,55362
ओंटारियो, अमेरिका-कनाडा19,477237
अथाबस्का. कनाडा7,920124
उर्मिया, ईरान6,00115
वानेर्न, स्वीडन5,54598
ग्रेट साल्ट, अमेरिका4,6625–8
किओगा, यूगांडा4,4039

विश्व की सबसे ऊँची झील

  • दुनिया की सबसे ऊँची झील अर्जेंटीना में स्थित ओजोस डेल सलादो पूल (Ojos del Salado Pool) है।
  • जबकि दुनिया की सबसे ऊँची नौगम्य झील पेरू बोलीविया की सीमा पर एंडियन अल्टिप्लानो (Andean Altiplano) पर स्थित टिटिकाका झील (Lake Titicaca) है।
  • यह झील 12,507 फीट (3,812 मीटर) की ऊँचाई पर स्थित है। यह लगभग 120 मील लम्बी और 50 मील चौड़ी है। यह इंका सभ्यता का केंद्र था, और आज पेरू और बोलीविया की सीमा के बीच फैली हुई है।
  • टिटिकाका झील में दुनिया के मौसम के सबसे पुराने नमूने भी पाए जाते है जो की 25,000 वर्ष तक पुराने हैं।
नामऊँचाई (मी.)ऊँचाई (फीट)स्थान
ओजोस देल सलादो640020,997अर्जेंटीना-चिली
ल्हग्बा636820892तिब्बत
चंग्त्से6,21620,394तिब्बत
पूर्वी रोंग्बुक6,10020,013तिब्बत
सरो टीपस599019652अर्जेंटीना
अकामराची595019520चिली
ट्रेस क्रुसेस नोर्टे591519406चिली
लीकानकबर5,90019,357चिली-बोलीविया
अगुअस कलिएन्तेस58315831चिली
रिदोंग्लाबो580119032तिब्बत
पोकेन्तिका5,75018,865चिली-बोलीविया
दमावंद5,65018,536ईरान
करडा564318513तिब्बत
तुपके ज़िन्ग्बू556318251तिब्बत
पंच पोखरा549418025नेपाल
चोलामु548618,000सिक्किम
गुरु दोंग्मर5,24317,200सिक्किम
ओरबा520917090तिब्बत
लगुना ग्लेशियर झील503816529बोलीविया
इम्जा ग्लेशियर झील501016437नेपाल
कास्काना4,92016,142पेरू
तिलिचो491916138नेपाल
सूरज ताल झील488316020भारत
सिबिनाकोचा483515863पेरू
मानसरोवर472715508तिब्बत
नम त्सो471815479तिब्बत
रश झील469415,400पाकिस्तान
लगुना लोबातो464015223चिली
त्शो रोलपा झील460015.092नेपाल
लुईस टार्न458715049केन्या
चुन्गारा झील450014765चिली
यम्दोर्क त्शो448814724तिब्बत
करमबार427214012पाकिस्तान
लेक ऑफ़ मून421513.829मैक्सिको
इमराल्ड झील4,20013,780इरियन जाया
शेओसर झील414213589पाकिस्तान
टिटिकाका3,80012,464बोलीविया-पेरू
मतस्चेर्जोचसी318510450ऑस्ट्रिया
स्चवर्ज़सी ओब सोल्डेन28009183ऑस्ट्रिया
रुअपेहु क्रेटर झील25058220न्यूजीलैंड
कुतापताम्बा2,0506,726ऑस्ट्रेलिया
पीवी झील5501804अंटार्कटिका

दुनिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील

  • सुपीरियर झील (Lake Superior), अमेरिका-कनाडा सीमा पर स्थित महान झीलों में से एक जिसका क्षेत्रफल 31,700 वर्ग मील (82,100 वर्ग किमी) है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पूर्वोत्तर मानसून पूर्वोत्तर मानसून क्या है?
Next Article Important Dates विश्व या राष्ट्र का महत्वपूर्ण दिवस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Article

Metamorphism
मेढक का जीवन चक्र और उससे संबंधित पूछे जाने वाली प्रश्न
MISC Tutorials
Tick life cycle
टिक का लाइफ चक्र तथा उससे सम्बंधित पूछें जाने वाले प्रश्न
MISC Tutorials Science and Tech
टोक्सोप्लाज्मा गोंडी जीवन चक्र तथा उससे सम्बंधित पूछें जाने वाले 3 प्रश्न
Science and Tech
photo-1546548970-71785318a17b
Vitamin C की कमी के 5 चेतावनी संकेत
MISC Tutorials
Population Ecology
Population क्या होता है? इसके संबंधित विषयों की चर्चा
Eco System
Times Darpan

Times Darpan website offers a comprehensive range of web tutorials, academic tutorials, app tutorials, and much more to help you stay ahead in the digital world.

  • contact@edu.janbal.org

Introduction

  • About Us
  • Terms of use
  • Advertise with us
  • Privacy policy
  • My Bookmarks

Useful Collections

  • NCERT Books
  • Full Tutorials

Always Stay Up to Date

Join us today and take your skills to the next level!
Join Whatsapp Channel
© 2024 edu.janbal.org All Rights Reserved.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?