By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Times DarpanTimes DarpanTimes Darpan
  • Home
  • Politics
  • Constitution
  • National
  • Bookmarks
  • Stories
Times DarpanTimes Darpan
  • Home
  • Politics
  • Constitution
  • National
  • Bookmarks
  • Stories
Search
  • Home
  • Politics
  • Constitution
  • National
  • Bookmarks
  • Stories
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Times Darpan Academy. All Rights Reserved.

अस्तित्ववादी शिक्षा का अर्थ, उद्देश्य, पाठ्यक्रम एवं शिक्षण विधियाँ

Times Darpan
Last updated: 2021-07-25 21:43
By Times Darpan 1.8k Views
Share
8 Min Read
अस्तित्ववादी शिक्षा

अस्तित्ववादी शिक्षा को मनुष्य की एक क्रिया या प्रवृत्ति मानते है। शिक्षा मनुष्य के अपने व्यक्तिगत अनुभूति के रुप में पायी जाती है। अस्तित्ववादी शिक्षा को मनुष्य को अपने अस्तित्व की प्रदर्शित करने का माध्यम मानते है। अस्तित्ववादी के अनुसार शिक्षा व्यक्तिगत प्रयास है। अस्तित्ववाद के शैक्षिक विचार पर प्रथम पुस्तक 1958 में प्रकाशित हुआ। और इस ओर मुख्य योगदान प्रो0 मारिस, प्रो0 नेलर तथा प्रो0 ब्रूबेकर आदि का है।

Contents
अस्तित्ववादी शिक्षा के उद्देश्यअस्तित्ववादी शिक्षा में शिक्षक एवं शिक्षार्थीअस्तित्ववादी पाठ्यक्रमअस्तित्ववादी शिक्षण विधियाँ

अस्तित्ववादी शिक्षा के उद्देश्य

प्रा0े आडे के अनुसार अस्तित्ववादी शिक्षा के उद्देश्य अग्राकित अविधारणा पर आधारित है-

  1. मनुष्य स्वतंत्र है, उसकी नियति प्रागनुभूत नहीं हैं। वह जो बनना चाहें, उसके लिए स्वतंत्र है।
  2. मनुष्य अपने कृत्यो का चयन करने वाला अभिकरण है उसे चयन की स्वतंत्रता है।

इनके आधार पर उद्देश्य निर्धारित है-

1.स्वतंत्र व्यक्तित्व का विकास

चयन करने वाला अभिकरण होने के नाते चयन प्रक्रिया में व्यक्ति को समग्र रुप से अन्त:ग्रसित हो जाना पड़ता है। अत: शिक्षा का यह उद्देश्य है कि वह बालक के सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास करे।

2. व्यक्तिगत गुणों व मूल्यों का विकास

अस्तित्ववादी मानते है कि मानव स्वयं अपने गुणों एव मूल्यों को निर्धारित करता है। अत: शिक्षा को बालक में व्यक्तिगत गुणों और मूल्यों विकास की योग्यता विकसित करनी चाहिए। 

3. मानव में अहं व अभिलाषा का विकास करना

इस सम्बन्ध में प्रो0 मार्टिन हीडेगर का कथन है-’’सच्चा व्यक्तिगत अस्तित्व ऊपर से थोपे गये और अन्दर से इच्छित किये गये अभिलाषाओं का संकलन है।’’ अत: अस्तित्ववाद यह मानता है कि शिक्षा का उद्देश्य मनुष्य की अहं भावना के साथ अभिलाषा का भी विकास करना होना चाहिये। 

4. वास्तविक जीवन हेतु तैयारी

मानव अस्तित्व जीवन में यातना एवं कष्ट सहकर ही रहेगी। अत: अस्तित्ववादियों के अनुसार शिक्षा का उद्देश्य बालक को इस योग्य बनाना है। कि वह भावी जीवन में आने वाले संघर्षो, कष्टों और यातनाओं को सहन कर सके जो उत्तरदायित्व पूर्ण जीवन में आ सकते है। अस्तित्ववादी मृत्यु की शिक्षा देने के पक्ष में है। 

5. व्यक्तिगत ज्ञान या अन्तर्ज्ञान का विकास करना

इस सम्बन्ध में प्रा0े बिआउबर का कहना है-’’मानव एक पत्थर या पौधा नहीं है’’ और अस्तित्ववाद इसके अनुसार दो-बाते मानते है कि मनुष्य अपनी बुद्धि और सूझ बूझा से काम करते है। अत: अस्तित्ववादियों के अनुसार शिक्षा का उद्देश्य व्यक्तिगत सहज ज्ञान या अन्तर्ज्ञान का विकास करना है और मानव को अपने क्रियाओं हेतु निर्णय लेने में सहायता देना है।

अस्तित्ववादी शिक्षा में शिक्षक एवं शिक्षार्थी

अस्तित्ववाद के अनुसार हमे छात्र के अस्तित्व को महत्व देना चाहिये। अस्तित्ववादी विद्यार्थी के कुछ कर्तव्य निर्धारित करते है। विद्यार्थी स्वयं में महत्वपूर्ण और सन्निहित होते है। अस्तित्ववाद के अनुसार, विद्यार्थी एक मुक्त या निश्चित परिश्रमों एवं विचारणील प्राणी होता है। विद्यार्थियों की शिक्षा अलग-अलग प्रकार से उनकी योग्यता एवं व्यक्तित्व के अनुसार होनी चाहिए। प्रत्येक विद्यार्थी को अपने व्यक्तित्व के विकास एवं पूरा ध्यान देना चाहिये।

अस्तित्ववादी बालक के व्यक्तित्व में इन गुणों की परिकल्पना करते है-

  1. आत्मबोध, आत्मनियर्णय या आत्मनियंत्रण की शक्ति। 
  2. आत्मशुद्धि व आत्मकेद्रिता के गुण। 
  3. विचारों, एवं इच्छाओं को प्रकट करने की क्षमता। 
  4. सौन्दर्यबोध की क्षमता। 
  5. जीवन पर्यन्त ज्ञान की इच्छा का विकसित करते रहने की क्षमता। 
  6. अध्यापक के साथ सम्बन्ध स्थापन की क्षमता। 
  7. भावात्मक पक्ष की सुदृढ़ता

अस्तित्ववादी यह मानते है कि विद्यार्थियों को आत्मानुभूति के लिए तैयार करना चाहिए और विद्यार्थियों को निजता की अनुभूति करते हुये जीवन के सत्य का बोध कराये। अस्तित्ववादी अनुभूति के माध्यम से विद्यार्थी के व्यक्तित्व का विकास करे और इस प्रकार से अस्तित्ववादियों के अनुसार शिक्षक के दायित्व बहुत अधिक है और उसमे विशेष गुण की आवश्यकता होगी उससे अपेक्षा की जाती है कि-

  1. विद्यार्थियों में मस्तिष्क का स्वयं संचालक एवं नियंत्रण की क्षमता विकसित करे। 
  2. विद्यार्थियों को चरित्र गठन कर स्वयं सिद्ध सत्य मानने की क्षमता उत्पन्न करे। 
  3. वह विषय सामग्री के प्रस्तुतिकरण में विद्यार्थियों को उसके सत्य के खोज के लिए स्वतंत्रता प्रदान करे।
  4. विद्यार्थियों को चयन करने की स्वतंत्रा प्रदान करें। 
  5. विद्यार्थियों को स्वयं की अनुभूति करने का अवसर प्रदान करे।

अस्तित्ववादी पाठ्यक्रम

अस्तित्ववादी जैसा कि पढ चुके है व्यक्ति की वैयक्तिकता को महत्व देता है। अत: यह स्पष्ट है कि पाठ्यक्रम में हम ऐसे विशेषताओं को अवश्य पायेंगे जिनमें मानव जीवन का अस्तित्व प्रधान है। अस्तित्ववादी पाठ्यक्रम को विशाल रखना चाहते है। क्योकि उसमें सम्पूर्ण परिवेश (प्रकृति एवं जीवन) का अनुभव सम्मिलित हो पायेगा। अस्तित्ववाद समाज विज्ञान को स्थान प्रदान करता है पर फिर भी यह पक्ष विचारणीय रहता है कि इसके अध्ययन द्वारा विद्यार्थी को अपने आप की निरीहता तथा अस्तित्व हीनता का अहसास करवाया जाता है। अस्तित्ववादी वैज्ञानिक विषयों के अध्ययन को महत्व नही देता है क्योकि वैज्ञानिक अध्ययन निवर्ैयक्तिक होता है। उसमे निजता समाप्त होती है। अस्तित्ववादी वैज्ञानिक सत्य को पूर्ण सत्य नहीं मानते है।

उनके अनुसार व्यक्ति द्वारा जो चयन किया जाता है वहीं पूर्ण सत्य एवं स्वीकार्य है। अस्तित्ववादी पाठ्यक्रम में कला, साहित्य, इतिहास, विज्ञान, भूगोल, संगीत, दर्शन, मनोविज्ञान, तथा विभिन्न विषयों एवं क्रियाओं को विशेष स्थान दिया जाता है। कला खेलकूद एवं व्यायाम को यथोचित स्थान मिलना चाहिए। क्योकि यह विद्यार्थियों के अस्तित्व को स्पष्ट करते हुए संसार को ज्ञान देते है एवं स्वतंत्र आत्मप्रकाशन का अवसर देते है।

अस्तित्ववादी शिक्षण विधियाँ

अस्तित्ववादी ज्ञान मिमासा के अनुसार व्यक्ति स्वयं अपने प्रयत्नों से ज्ञान प्राप्त करता है। जो भी धारणाएँ तथ्य आदि उसने ग्रहण किये है। और उसका उत्तरदायित्व उसका स्वयं है। ज्ञान मानवीय होता है। अस्तित्ववादी सामूहिक विधि का विरोध करते है। वह शिक्षण प्रक्रिया को पूर्णतया व्यक्ति केन्द्रित बनाने के प्रबल समर्थक है। सामूहिक विधि वैयक्तिकता के विकास में बाधक है। विद्यार्थी को एकल शिक्षा दी जानी चाहियें। 

पश्थक शिक्षा के साथ ‘‘स्वप्रयत्न द्वारा शिक्षा’’ का अवसर दिया जाना चाहिये। अन्तर्ज्ञान विधि की परिस्थितिया भी विद्यार्थी को दी जानी चाहियें। अस्तित्ववादी प्रश्नोत्तर विधि से प्रयोग को भी आवश्यक मानते है। क्योकि यह बालक को प्रदर्शन का अवसर उपलब्ध कराती है। अस्तित्ववादी आत्मीकरण के साथ समस्या विधि के प्रयोग को उचित मानते है । क्योकि इससे वैयक्तिक योग्यता एवं आत्मदर्शन का पूरा अवसर मिलता है। शिक्षा में अस्तित्ववाद का पूर्णरुपेण नूतन है परन्तु व्यक्तिवादी विचार के कारण शिक्षा मे इसका प्रभाव काफी स्पष्ट है; क्योंकि वर्तमान स्वतंत्र युग में व्यक्ति महम्वपूर्ण हो गया है।

Related Post:

  • संयुक्त परिवार क्या है? इसके लाभ, विषेशताएं व पतन के कारण
  • शिक्षा और जीवन- निबंध
TAGGED:Darshan shastra
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मानव कार्यों (नैतिक क्रियाकलापों) को समझने में प्रयुक्त अवधारणाएँ मानव कार्यों (क्रियाकलापों) को समझने में प्रयुक्त अवधारणाएँ
Next Article राजनीतिक सिद्धांत राजनीतिक सिद्धांत की उत्पत्ति, परिभाषा, दृष्टिकोण व समस्याएं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Article

Metamorphism
मेढक का जीवन चक्र और उससे संबंधित पूछे जाने वाली प्रश्न
MISC Tutorials
Tick life cycle
टिक का लाइफ चक्र तथा उससे सम्बंधित पूछें जाने वाले प्रश्न
MISC Tutorials Science and Tech
टोक्सोप्लाज्मा गोंडी जीवन चक्र तथा उससे सम्बंधित पूछें जाने वाले 3 प्रश्न
Science and Tech
photo-1546548970-71785318a17b
Vitamin C की कमी के 5 चेतावनी संकेत
MISC Tutorials
Population Ecology
Population क्या होता है? इसके संबंधित विषयों की चर्चा
Eco System
Times Darpan

Times Darpan website offers a comprehensive range of web tutorials, academic tutorials, app tutorials, and much more to help you stay ahead in the digital world.

  • contact@edu.janbal.org

Introduction

  • About Us
  • Terms of use
  • Advertise with us
  • Privacy policy
  • My Bookmarks

Useful Collections

  • NCERT Books
  • Full Tutorials

Always Stay Up to Date

Join us today and take your skills to the next level!
Join Whatsapp Channel
© 2024 edu.janbal.org All Rights Reserved.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?