By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Times DarpanTimes DarpanTimes Darpan
  • Home
  • Politics
  • Constitution
  • National
  • Bookmarks
  • Stories
Times DarpanTimes Darpan
  • Home
  • Politics
  • Constitution
  • National
  • Bookmarks
  • Stories
Search
  • Home
  • Politics
  • Constitution
  • National
  • Bookmarks
  • Stories
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Times Darpan Academy. All Rights Reserved.

राष्ट्रपति शासन व्यवस्था की विशेषताएं, गुण तथा दोष

Times Darpan
Last updated: 2022-10-20 17:08
By Times Darpan 948 Views
Share
3 Min Read
राष्ट्रपति शासन व्यवस्था

सरकार की राष्ट्रपति शासन व्यवस्था में कार्यपालिका अपनी नीतियों एवं कार्यों के लिए विधायिका के प्रति उत्तरदायी नहीं होती और यह संवैधानिक रूप से अपने कार्यकाल के मामले में विधायिका से स्वतंत्र होती है।

Contents
राष्ट्रपति शासन व्यवस्थाराष्ट्रपति शासन व्यवस्था की विशेषताएंराष्ट्रपति शासन व्यवस्था की विशेषतायेंसरकार की राष्ट्रपति शासन व्यवस्था के दोषराष्ट्रपति शासन व्यवस्था के गुणRead more Chapter:-

राष्ट्रपति शासन व्यवस्था

यह अमेरिका, ब्राजील, रूस, श्रीलंका आदि में प्रचलित है और राष्ट्रपति सरकार को ‘गैर-उत्तरदायी‘ या ‘गैर-संसदीय या निश्चित कार्यकारी व्यवस्था‘ भी कहा जाता है।

राष्ट्रपति शासन व्यवस्था की विशेषताएं

भारतीय संविधान के विपरीत, अमेरिकी संविधान सरकार में राष्ट्रपति शासन की व्यवस्था करता है। अमेरिकी राष्ट्रपति शासन व्यवस्था वाली सरकार की निम्नलिखित विशेषताए हैं:

  • अमेरिकी राष्ट्रपति, राज्य व सरकार दोनों का मुखिया होता है। एक राज्य का प्रमुख होने के नाते उसे राजकीय स्थिति प्राप्त होती है और एक सरकार का मुखिया होने के नात वह सरकार के कार्यकारी अंगों का नेतृत्व करता है।
  • राष्ट्रपति को निर्वाचन व्यवस्था के तहत चार वर्ष के निश्चित कार्यकाल के लिए निर्वाचित किया जाता है। उसे कांग्रेस द्वारा गैेर-संवैधानिक कार्य के लिए दोषी पाए जाने के अतिरिक्त नहीं हटाया जा सकता।
  • राष्ट्रपति कैबिनेट या छोटी इकाई ‘किचन कैबिनेट’ की सहायता से शासन चलाता है। यह केवल एक परामर्शदात्री इकाई होती है और इसमें गैर-निर्वाचित विभागीय सचिव होत हैं। इनका चयन एवं नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा होती है और ये केवल उसके प्रति उत्तरदायी होते हैं और उसी के द्वारा किसी भी समय उन्हें हटाया जा सकता है।
  • राष्ट्रपति और उसके सचिव अपने कार्यों के लिए कांग्रेस के प्रति उत्तरदायी नहीं होते। वे न तो कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते हैं और न ही सत्र में भाग लेते हैं।
  • राष्ट्रपति “हाउस ऑफ रिप्रजेंटिटिव’ का विघटन नहीं कर सकता (कांग्रेस का निचला सदन) |

शक्तियों के विभाजन का सिद्धांत, अमेरिकी राष्ट्रपति शासन का आधार है। सरकार की विधायी, कार्यकारी एवं न्यायिक शक्तियों को सरकार की तीन स्वतंत्र इकाइयों में विभाजित एवं विस्तृत किया गया है।

राष्ट्रपति शासन व्यवस्था की विशेषतायें

  • एकल कार्यकारिणी।
  • राष्ट्रपति एवं विधायिका का पृथक रूप से निश्चित अवधि के लिए निर्वाचन
  • उत्तरदायित्व का अभाव।
  • राजनीतिक एकरूपता नहीं रहती।
  • एकल सदस्यता।
  • राष्ट्रपति का नियंत्रण।
  • निचला सदन विघटित न होना।
  • शक्तियों का विभेद।

सरकार की राष्ट्रपति शासन व्यवस्था के दोष

  • विधायिका एवं कार्यपालिका के बीच टकराव
  • गैर-उत्तरदायी सरकार।
  • गैर-उत्तरदायी नेतृत्व की संभावना
  • सीमित प्रतिनिधित्व

राष्ट्रपति शासन व्यवस्था के गुण

  • स्थायी सरकार
  • नीतियों में निश्चितता
  • शक्तियों के विभाजन पर आधारित।
  • विशेषज्ञों द्वारा सरकार

Read more Chapter:-

  • Chapter-1: संवैधानिक विकास का चरण – ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
  • Chapter-2: संविधान का निर्माण
  • Chapter-3: भारतीय संविधान की विशेषताएं व आलोचना
  • Chapter-4: संविधान की प्रस्तावना
  • Chapter-5: संघ एवं इसका क्षेत्र
  • Chapter-6: नागरिकता | Citizenship
  • Chapter-7: मूल अधिकार | Fundamental Rights
  • Chapter-8: राज्य के नीति निदेशक तत्व
  • Chapter-9: मूल कर्तव्य | Fundamental Duties
  • Chapter-10: संविधान का संशोधन प्रक्रिया क्या है? आलोचना व महत्व
  • Chapter-11: संविधान की मूल संरचना का विकास, सिद्धांत, तत्व और सम्बंधित मामले
  • Chapter-12: संसदीय व्यवस्था की परिभाषा, विशेषतायें, गुण तथा दोष
TAGGED:M laxmikant notes
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article संसदीय व्यवस्था संसदीय व्यवस्था की परिभाषा, विशेषतायें, गुण तथा दोष
Next Article संघीय सरकार संघीय सरकार क्या है? प्रारूप व विशेषताएं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Article

Metamorphism
मेढक का जीवन चक्र और उससे संबंधित पूछे जाने वाली प्रश्न
MISC Tutorials
Tick life cycle
टिक का लाइफ चक्र तथा उससे सम्बंधित पूछें जाने वाले प्रश्न
MISC Tutorials Science and Tech
टोक्सोप्लाज्मा गोंडी जीवन चक्र तथा उससे सम्बंधित पूछें जाने वाले 3 प्रश्न
Science and Tech
photo-1546548970-71785318a17b
Vitamin C की कमी के 5 चेतावनी संकेत
MISC Tutorials
Population Ecology
Population क्या होता है? इसके संबंधित विषयों की चर्चा
Eco System
Times Darpan

Times Darpan website offers a comprehensive range of web tutorials, academic tutorials, app tutorials, and much more to help you stay ahead in the digital world.

  • contact@edu.janbal.org

Introduction

  • About Us
  • Terms of use
  • Advertise with us
  • Privacy policy
  • My Bookmarks

Useful Collections

  • NCERT Books
  • Full Tutorials

Always Stay Up to Date

Join us today and take your skills to the next level!
Join Whatsapp Channel
© 2024 edu.janbal.org All Rights Reserved.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?